।।आज का पंचांग।। 7 फरवरी दिन मंगलवार

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो, 7 फरवरी दिन मंगलवार

।।आज का पंचांग।। 7 फरवरी दिन मंगलवार

 

ऋतु- शिशिर
मास-माघ
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-06:30
सूर्यास्त:-05:30
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
12:00से 01:30 तक
तिथि-एकादशी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- उत्तर

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपके सोच मे सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं।कार्यों में प्रगति होने की संभावना है।

सुझाव:- आज आप माँ पार्वती की उपासना करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- जामुनी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप कोई नया कार्य करने की योजना बना सकते हैं।पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

सुझाव:- आज आप संध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- केसरिया।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आप अपने व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:- आज आप पीपल के पत्ते पर राम नाम लिखकर हनुमान मंदिर में अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
 कर्क:- आज आपके निजी सम्बन्ध प्रेमपूर्ण होंगे।अपने फैसले स्वतन्त्र रूप से लें।मन को एकाग्र रखें।

सुझाव:- आज आप गायत्री माता का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपको परिवार के सदस्यों से प्रेम व सहयोग प्राप्त हो सकता है।लोगो के साथ टकराव की स्थिति टालें।

सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप कार्यक्षेत्र में अवरोधों का सामना करने में सफल रहेंगे।सामाजिक जीवन काफी व्यस्त रहेगा।

सुझाव:-आज आप कच्चा नारियल देवी मंदिर में दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज परिवार के महत्वपूर्ण मामलों का इत्मिनान से समाधान करेंगे।व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में सक्रिय रहेंगे।

सुझाव:- आज आप लाल चंदन से श्री गणेश जी की पूजा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – कत्थई।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आप अपने संवादकुशलता से लोगो को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे।प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।

सुझाव:- आज आप किसी अनाथ बच्चे की सहायता करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – धानी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज मित्रों एवं प्रियजनों के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा परंतु आप विरोध बर्दाश्त नही करेंगे।रचनात्मक कार्यों में प्रगति।

सुझाव:- आज आप किसी काली वस्तु का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपकी लोकप्रियता बढ़ने की संभावना है।आपके अनुभवों में वृद्धि होगी।

सुझाव:- आज आप किसी जरूरतमंद विप्र को पाँच प्रकार का अन्नदान करें।

शुभ रंग- चॉकलेटी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आप व्यावसायिक साझेदारी के मामले में लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे।संशय की स्थिति से बाहर निकलें।

सुझाव:- आज आप गऊ की सेवा करें लाभ होगा।

शुभ रंग- बैगनी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आप जिंदगी के कई अनुभवों के दौर से गुजरेंगे जिनसे आपको महत्वपूर्ण सबक प्राप्त होगा।जीवनसाथी से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।

सुझाव:- आज आप माता रानी के दरबार में जाकर चुनरी चढ़ाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज माघ मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथिहै।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

जिन्ह हरि कथा सुनी नहि काना। श्रवण रन्ध्र अहि भवन समाना।।

अर्थ:- जिसने श्री हरि के कथा को कभी श्रवण नहीं किया उस जीव के कान केवल विषैले सर्प के बिल के समान है। अस्तु ईस्वर से प्रेम यानी उनकी सत्ता से प्रेम पुरे मानव समाज व् प्राणी मात्र से प्रेम करना है।

।।आप सब का मंगल हो ।।

 

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र- (9044741252)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button