।।आज का पंचांग।। 28 जनवरी दिन शनिवार

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो। 28 जनवरी दिन शनिवार

 

।।आज का पंचांग।। 28 जनवरी दिन शनिवारऋतु- शिशिर

मास-माघ
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-06:36
सूर्यास्त:-05:24
राहू काल(अशुभ समय)सुबह
09:00से 10:30 तक
तिथि-प्रतिपदा
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- पूर्व

 

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपका जीवन सुखमय रहेगा।बहुप्रतीक्षित अभिलाषाओं की पूर्ति होगी।

सुझाव:- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- लाल।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपके जीवनसाथी से थोड़ी बहुत अनबन होने की संभावना है।आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।

सुझाव:- आज आप माँ संतोषी जी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- पीला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।

सुझाव:- आज आप काली गाय को रोटी खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- आज आप भावनात्मक रूप से संतुष्ट रहेंगे।किसी मामले में अतिरेक न करें।जीवन मे संतुलन बनाने का प्रयास करें।

सुझाव:- आज आप सन्ध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके कार्यक्षेत्र में अनकूल स्थिति रहेगी।परिवार में शांति रहेगी।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को ताम्बबुल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप चिंता और तनाव त्याग दें।सफलता पाने के लिए एक समय में सधे तरीके से एक कदम आगे बढ़ाएं।आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

सुझाव:-आज आप भगवान सूर्य को रक्तपुष्प युक्त जल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपको परिवार व मित्रों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।किसी विवाद का समाधान करने में आप सहयोग देंगे।

सुझाव:- आज आप गौमाता को मिष्ठान्न खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपकी सोच सुस्पष्ट रहेगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

सुझाव:- आज आप संध्या के समय देवालय में दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके व्यापार में प्रगति होने की सम्भावना है।स्वास्थ्य में सुधार होगा।धनलाभ।

सुझाव:- आज आप श्री किशोरी जी का स्मरण करके घर से बाहर जाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आप अपने परिवेश में महत्वपूर्ण लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे।आपको सुखद समाचार प्राप्त होने की सम्भावना है।

सुझाव:- आज आप माँ भगवती का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग- भूरा।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।आपके वाणी से लोग प्रभावित होंगे।

सुझाव:- आज आप जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग- बादामी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।धार्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

सुझाव:-आज आप राधा-माधव की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज माघ शुक्लपक्ष प्रतिपदा तिथिहै।
2 आज से गुप्त नवरात्री प्रारम्भ हो रहा है ।
3 आज सर्वार्थसिद्ध योग भी है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

सुमिर पवन सूत पावन नामू। अपने बस करि राखे रामू।।

अर्थ:- श्री हनुमान जी ने श्री राम जी का ऐसा सुमिरन किया कि श्री राम जी को अपने प्रेम के वश कर लिया। अर्थात् प्रेम से दुनियाँ की हर चीज आसानी से प्राप्त की जा सकती है सब से प्रेम पूर्वक व्यवहार करना चाहिए।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
||श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद||
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- {9506924826}

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button