होली: इस बार 21 मार्च को मनाई जाएगी होली, जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त…

इस वर्ष होली का उत्सव 21 मार्च को मनाया जाएगा। रंगो के इस त्योहार के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाएगा। होली के आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है इस बार होलाष्टक 14 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक रहेगा।होली: इस बार 21 मार्च को मनाई जाएगी होली, जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त...

होलिका दहन में लोग जौ और गेंहू के पौधे को आग में डालते है इसके अलावा शरीर पर उबटन को लगाकर उसके अंश को होलिका में डालते हैं। ऐसे करने घर से दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है।

होलिका दहन कभी भी भद्रा काल में नहीं किया जाता। इस बार भद्रा काल का समय 20 मार्च को सुबह 10 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजे तक रहेगा इसलिए होलिका दहन रात 9 बजे के बाद ही किया जा सकेगा।

होलिका दहन का कार्य रात नौ बजे से शुरू हो जाएगा और आधी 12 बजे तक चलता रहेगा। होली के अगले दिन दुल्हंडी का पर्व मातंग योग में मनाया जाएगा। दोनों दिन क्रमश: पूर्वा फागुनी और उत्तरा फागुनी नक्षत्र पड़ रहे हैं। स्थिर योग में आने के कारण होली का शुभ पर्व माना गया है।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

20 मार्च होलिका दहन मुहूर्त- रात 9 बजे के बाद

रंगवाली होली- 21 मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button