यहाँ अब सार्वजनिक स्थलों पर नही मांग सकेंगे भीख

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों पर भिखारियों के भीख मांगने पर रोक लगा दी है। कमिश्नर एम महेंदर रेड्डी ने यह फैसला हैदराबाद में आयोजित होने वाले ग्लोबल आन्ट्रप्रनरशिप समिट (जीईएस) को देखते हुए लिया है। जानकारी के मुताबिक अब जनवरी तक हैदराबाद की सड़कों पर भिखारी दिखाई नहीं देंगे। 
यहाँ अब सार्वजनिक स्थलों पर नही मांग सकेंगे भीख रेड्डी ने कहा कि सड़कों पर भीख मांगने वाले लोगों की वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही इनकी वजह से सड़क हादसों के खतरे भी बढ़ जाते हैं। रास्तों पर आने-जाने वाले आम लोगों को भी इनसे परेशानी होती है क्योंकि ये रास्ते पर बैठे रहते हैं। 
नोटिस में कहा गया है कि कई लोगों की शिकायत आई है कि कई भिखारी बहुत ही अमानवीय तरीके से भीख मांगते हैं। अगर अब शहर में कोई भीख मांगता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

आपको बता दें कि हैदराबाद में कई साल पहले ऐसा ही एक नोटिस जारी किया गया था। उस वक्त अमेरिका के तात्कालिक राष्ट्रपति बिल क्लिंटन हैदराबाद आए थे।  तब भी सड़कों से सभी भिखारियों को हटा दिया गया था।

 
Back to top button