हुआ चमत्कार: 12 साल का लड़का देगा कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा

चुराचांदपुर जिले के कांगवई गांव का एक 12 वर्षीय लड़का, इसहाक पॉल लुंग मुआन वैफेई असम में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा बन गया है।

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BOSEM) ने उसे कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में असम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट के लिए उपस्थित होने की अनुमति दे दी है।
BOSEM के प्रशासनिक बोर्ड ने इसहाक को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए उसकी वास्तविक जन्मतिथि के साथ उसका नाम दर्ज करने की मंजूरी दे दी। वहीं इसे विशेष मामला करार दिया।
इसहाक कक्षा 8 तक माउंट ओलिव स्कूल में पढ़ा, वह अपने घर में सबसे बड़ा बेटा है। बच्चे ने कहा, ‘मैं खुश और उत्साहित हूं। मैं सर आइज़क न्यूटन की प्रशंसा करता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मैं उनके जैसा हूं और हम एक सामान्य नाम साझा करते हैं।’





