हीरो डेस्टिनी 125cc स्कूटर भारत में लॉन्च,जानिए क्या हैं शुरुआती कीमतें

हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहारों के सीज़न में अपनी बिल्कुल नई 125cc स्कूटर हीरो डेस्टिनी लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 54,650 रुपए है. कंपनी ने नई डेस्टिनी को दो वेरिएंट्स एलएक्स और वीएक्स में लॉन्च किया है और स्कूटर के वीएक्स वेरिएंट की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 57,500 रुपए रखी गई है. इस स्कूटर की डिलिवरी 4 महीनों में शुरू की जाएगा. इस स्कूटर का असली नाम डुएट 125 है जिसे इसी नाम से ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया गया था, अब कंपनी ने इस स्कूटर के प्रोडक्शन वर्ज़न का नाम बदलकर हीरो डेस्टिनी कर दिया. भारत में हीरो डेस्टिनी 125 का मुकाबला होंडा, TVS और अप्रिलिया की कई सारी स्कूटर्स के साथ होने वाला है. पिछले एक साल में देश के 125cc स्कूटर सैगमेंट में कई बेहतरीन लॉन्च हुए हैं जिसे देखते हुए आखिरकार हीरो मोटोकॉर्प ने भी इस सैगमेंट में एंट्री कर ली है. यह कंपनी की ऐसी स्कूटर है जिसे फैमिली को ध्यान में रखते हुए बनाया है.
हीरो डेस्टिनी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 54,650 रुपए है
हीरो डेस्टिनी 125 को कंपनी ने 110cc हीरो डुएट के आधार पर बनाया है और नया लुक देने के लिए इसमें कई कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं. स्कूटर में किए गए कॉस्मैटिक बदलावों में क्रोम एक्सेंट वाला नया फ्रंट एप्रॉन और धुमावदार बॉडी पैनल्स शामिल हैं. स्कूटर में 125cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है. यह इंजन पिछले मॉडल के मुकाबले ज़्यादा दमदार है और 6750 rpm पर 8.7 bhp पावर और 5000 rpm पर 10.2 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है. बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए डेस्टिनी 125 में हीरो ने पहली बार आइडल-स्टार्ट-स्टॉप-सिस्टम दिया है.
हीरो ने नई डेस्टिनी 125 में विकल्प के तौर पर अगला डिस्क ब्रेक दिया है, इसके अलावा स्कूटर में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम, साइड स्टैंड इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर, पास स्विच और एक्सटरनल फ्यूल फिलिंग जैसे कई और फीचर्स मुहैया कराए हैं. डेस्टिनी 125 को हीरो ने पूरी तरह इन-हाउस डेवेलप किया है जो कंपनी के सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी जयपुर में हुआ है. भारत में हीरो मोटोकॉर्प की नई 125cc स्कूटर का मुकाबला होंडा ग्राज़िया, सुज़ुकी ऐक्सेस 125, होंडा एक्टिवा 125 के साथ TVS एनटॉर्क 125, वेस्पा वीएक्स अैर अप्रिलिया SR 125 से होने वाला है. हम आपको हीरो डेस्टिनी 125 की बाकी जानकरी लॉन्च के समय देने के लिए उत्सुक हैं.





