हिरोइनों से मिलने पर ट्वीट करने वाले PM मोदी की आज किसानों की मौत पर चुप्पी कुछ और बयाँ कर रही है? – आचार्य प्रमोद

मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों के साथ पुलिसिया बर्बरता को लेकर देशभर में गुस्सा है। इस पुलिसिया बर्बरता में 6 किसानों की जान चली गई व दर्जनों किसानों घायल हो गए।
भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य की इस बर्बरता के बाद भी राज्य सरकार व केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। मुख्यमंत्री ने किसानों को मुआवजा व विपक्षी कांग्रेस पर आरोप लगाकर बात को खत्म कर दिया। लेकिन तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही है।
इसी बीच काल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोदकृष्णन ने ट्विट करके किसानों की निर्मम हत्या पर दुख जताया। आचार्य ने कहा कि, आज मध्य प्रदेश में किसानों पर गोली चलवा के शिवराज सिंह ने बहुत बड़ा पाप किया है। जिसकी निंदा भी नहीं की जा सकती है।
इसी के साथ आचार्य ने प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, प्रियंका चोपड़ा से लेकर विद्या बालन तक हर एक बात पर ट्वीट करने वाले देश भक्त पीएम का किसानों की हत्या पे एक भी ट्वीट नहीँ।
दरअसल इससे पहले देश में तमाम मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने चुप्पी साधी है। वह दादरी में अखलाक की मौत हो या फिर राजस्थान में पहलू खान की। तब स्टॉकहोम में हमले की निंदा कर रहे थे लेकिन देश में मर रहे लोगों पर चुप्पी साधे हुए थे।
आपको बता दें कि, देश के अन्नदाता कहे जाने वाले किसान मध्यप्रदेश में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। तभी पुलिस ने बेरहमी से गोलियां चला दी। जिसमें 6 किसानों की मौत हो गई।





