हिमाचल प्रदेश: कुल्लू घाटी में कड़ाके की ठंड रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बंद बर्फबारी से

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रोहतांग दर्रा और लाहौल घाटी में आज फिर बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार सुबह तक रोहतांग में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। बर्फबारी होने से रोहतांग दर्रा फिर से यातायात के लिए बंद हो गया है।

जबकि कोकसर व मढ़ी में पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से कुल्लू घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बीआरओ ने तीन दिन पहले ही रोहतांग दर्रा को यातायात के लिए बहाल किया और दो दिनों तक करीब 80 वाहन आरपार हुए थे। मगर शुक्रवार को ताजा बर्फबारी से दर्रा बंद होने से लाहौल घाटी के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

वहीं लाहौल में सेब का सीजन अंतिम दौर में चल रहा है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शुक्रवार को किसी भी वाहन को दर्रा होकर नहीं भेजा गया है। उन्होंने कहा कि रोहतांग में देर रात से बर्फबारी का दौर जारी है।

Back to top button