हिंसक माहौल में देख ली ये फोटो तो और भी ज्‍यादा भड़क उठे लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

दिशा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं।

दिशा की हॉटनेस के उनके फैंस दीवाने हैं, लेकिन इस बार ऐसा क्या हुआ कि दिशा की बिकनी फोटो को देख कर उनके फैंस भड़क गये।

इन दिनों देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर माहौल गर्म है। देश के कई हिस्सों में इस कानून को लेकर विरोध जताये जा रहे हैं।

ऐसे हिंसा भरे माहौल में दिशा की बिकनी फोटो शेयर करना लोगों को रास नहीं आया। भड़के मीडिया यूजर्स ने दिशा की फोटो पर भद्दे कामेन्ट कर दिये।

https://www.instagram.com/p/B52lc80A32l/?utm_source=ig_embed

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, कितना सही है ना.. देश के हालात इतने खराब है और आपको बस यही काम करना है। आपके लिए तालियां। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-

तुम्हें इस अंदाज में देखकर यही लगता है कि तुम्हें देश से बाहर कर देना चाहिए। तो वहीं एक को तो दिशा की फोटो देखकर देश पर संकट तक नजर आ गया।

https://www.instagram.com/p/B6QQbu5ggOF/?utm_source=ig_embed

बता दें दिशा ने ब्लू बिकनी में बहुत ही बोल्ड फोटो शेयर की थी। ये फोटो एक ब्रैंड के प्रमोशन के दौरान की थी।

Back to top button