तो इस वजह से हिंदू धर्म में पान के पत्ते को दिया जाता है बड़ा महत्व, इस वजह से पूजा में किया जाता है शामिल

हिंदू धर्म में पान को बहुत ही शुभ माना जाता है और इसी वजह से पूजा में पान को अवश्य शामिल किया जाता है। आखिर क्यों पान के पत्ते को हिंदू धर्म में इतना महत्व दिया जाता है, आइए आपको बताते हैं इसके बारे में …

हिंदू धर्म में पान का पत्ता आस्था का प्रतीक होता है और ये माना जाता है कि इसमें देवता निवास करते हैं। मान्यताओं के अनुसार पान के बीच वाले हिस्से में मां सरस्वती का वास माना जाता है और निचले नुकीले हिस्से में मां लक्ष्मी का निवास होता है, पान के बाहरी भाग में भगवान शिव और कामदेव का निवास माना जाता है। पान के पत्ते के पीछे माता पार्वती विराजमान रहती हैं। इसी के साथ पान में भगवान विष्णु का वास भी होता है और इसे सूर्यदेव का प्रतीक माना जाता है।

अगर घर के आस-पास रात में सुनाई दे बिल्ली के चिल्लाने आवाज, तो समझ जाओ होने वाला है…

पान के पत्ते में इन देवताओं का निवास होने के कारण ये सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ होता है औ इसी वजह से इसे पूजा करते समय काम में लिया जाता है, इसी के साथ पान के पत्ते को दान करना भी पुण्यफल दायक माना जाता है। पान का पत्ता अगर घर में रखा जाए तो इससे नकारात्मकता दूर होती है और घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

 

Back to top button