हापुड़: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हापुड़। गांव पीरनगर सूदना में शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां ऑस्कर विजेता स्नेहा ने बताया कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर महिलाएं सेनेटरी पैड का इस्तेमाल नहीं करती हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की बीमारियां वहां फैलती हैं और महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि आज इसी उद्देश्य के साथ गांव की सभी महिलाओं को एकत्रित किया और उनको इस विषय पर जागरूक किया गया। संस्थापक सदस्य आकांक्षा मौर्य ने बताया पीरनगर की महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ सेनेटरी पैड भी बांटे गए और वहां पर जो छात्रा थी उनको भी बेहतर भविष्य के लिए जागरूक किया गया।
संस्थापक मेजर युद्धवीर सिंह शिशौदिया ने सभी ग्रामीणों को शिक्षा की महत्वता के बारे में बताया और कैसे शिक्षा की मदद से जीवन को आसान बनाया जा सकता है इन्हीं सब विषयों पर अपने विचार रखे। इस मौके पर अंकित भढ़ाना, आशुतोष शर्मा, नरेंद्र सिंह नागर, निशांत तिवारी और सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।





