हाउस पार्टी में मेन कोर्स में रखें ‘साग-पनीर’

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

सरसों 300 ग्राम/1 गड़डी, पालक 250 ग्राम /1 गड़डी, पनीर 200 ग्राम, हरी मिर्च 2, प्याज 1 मध्यम, टमाटर 1 मध्यम, अदरक 1 इंच टुकड़ा, नमक ¾ छोटा चम्मच, जीरा ½ छोटा चम्मच, साबुत लाल मिर्च 1-2, गरम मसाला ½ छोटा चम्मच, घी 3 बड़ा चम्मच, नींबू का रस 1 छोटा चम्मच/स्वादानुसार
साग उबालने के लिए
पानी 1 कप, नमक ¼ छोटा चम्मच
विधि :

  • सरसों और पालक के डंठल हटाकर उसे अच्छे से धो लें। मुलायम डंठल को हटाने की जरूरत नहीं क्योंकि यह आसानी से गल जाते हैं। पालक और सरसों को उबालें। क्योंकि जहां पालक जल्दी गल जाता है वहीं सरसों को गलने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगता है।
  • दोनों जब गल जाएं, तो उन्हें बर्फ वाले पानी में डालकर हल्का ठंडा कर लें और फिर मिक्सी में हरी मिर्च के साथ पीस लें। बहुत बारीक पेस्ट न बनाएं क्योंकि ये स्वाद में अच्छा नहीं लगता।
  • अदरक और प्याज को धोकर छोटा-छोटा काट लें। टमाटर के भी टुकड़े कर लें।
  • पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें। नॉन स्टिक कड़ाही में थोड़ा सा तेल या घी डालकर पनीर को हल्का भून लें।
  • अब इस कड़ाही में तेल या घी गरम करें। इसमें सबसे पहले जीरा डालकर तड़काएं। इसके बाद सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड्स भूनें। फिर कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें कटी अदरक डालें और टमाटर डालें और टमाटर के गलने तक पकाएं।
  • मसाले जब अच्छी तरह भून जाएं, तो इसमें पिसा हुआ साग, स्वादानुसार नमक डालकर 5-7 मिनट पका लें।
  • साग पक जाए तो इसमें गरम मसाला डालें। साथ ही भूने पनीर के टुकड़ें भी। दो मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें।
  • ऊपर से थोड़ा नींबू का रस डालें। नॉन या तवा रोटी के साथ सर्व करें। वैसे तो स्टीम्ड राइस के साथ भी यह सब्जी गजब की लगेगी।
Back to top button