हाईकोर्ट ने दिया लोक सेवा आयोग के सचिव को हटाने का आदेश

इ09_10_2015-09-10-up-1-300x212लाहाबाद। हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के सचिव रिजवाउर्रहमान को पद से हटाने का आदेश दिया। साथ ही एक हफ्ते के अंदर पद पर आईएएस अधिकारी की नियुक्ति का आदेश दिया है।

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की तरफ से अयोध्या सिंह ने सचिव पद पर रिजवाउर्रहमान की नियुक्ति के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। याचिका में तर्क दिया गया था कि रिजवाउर्रहमान आइएएस संवर्ग के अधिकारी नहीं है। आयोग के अध्यक्ष के पास इस पद पर कुछ समय के लिए किसी की तैनाती का अधिकार है लेकिन रिजवाउर्रहमान लगातार जुलाई 2014 से पद पर तैनात हैं।

 

 

Back to top button