हांगकांग को तबाह होने से बचा लिया हमने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को कुचलने के लिए सैनिकों को भेजने पर रोकने से मना करके हांगकांग को तबाह होने से बचा लिया. ट्रंप ने कहा कि अगर मैं नहीं होता तो 14 मिनट में हांगकांग को तबाह कर दिया जाता.

दरअसल, अमेरिकी सीनेट में हांगकांग लोकतंत्र समर्थकों के लिए बिल पेश किया गया था. इस बिल पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं आपसे कहूंगा कि हमें हांगकांग के साथ खड़ा होना है, लेकिन मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी खड़ा हूं. वह मेरे मित्र हैं. वह एक अविश्वसनीय आदमी हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘शी जिनपिंग ने हांगकांग के बाहर लाखों सैनिक तैनात कर रखे हैं, वे अंदर नहीं जा रहे हैं क्योंकि मैंने उनसे कहा कि ऐसा न करें. ऐसा करना आपकी बड़ी भूल होगी. इससे व्यापार सौदे पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.’

Back to top button