हल्द्वानी से शुरू हुई कांग्रेस की जनाक्रोश परिवर्तन यात्रा, ये दिग्गज नेता हुए शामिल

जनाक्रोश परिवर्तन यात्रा में कांग्रेसियों ने हल्द्वानी से खटीमा के लिए कूच किया। जनाक्रोश परिवर्तन यात्रा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश समेत अन्य बड़े नेता शामिल रहे। 
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि पांच वर्ष की मोदी सरकार और दो वर्ष की राज्य सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है। मोदी सरकार ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। सुबह दस बजे रैली ने खटीमा के लिए कूच किया। खटीमा में शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद जनाक्रोश परिवर्तन यात्रा का आगाज हुआ।
वहीं रविवार को कालसी से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, दिनेश अग्रवाल और सूर्यकांत धस्मान की मौजूदगी में यात्रा का पहला चरण फिर शुरू किया गया था।





