हर रोज जन्म लेती है यह लड़की, पूरी खबर पढ़कर घूम जाएगा आपका सर…

बच्चे शरारती होते है। अक्सर बच्चे कभी चलते-चलते गिर जाते हैं या फिर किसी का धक्का लगने से भी बच्चे गिर जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि ये धक्का हमें एक बड़ी बीमारी की तरफ धकेल सकता है? आप सोच रहे होंगे कि भला गिरने से ऐसी क्या बीमारी हो सकती है तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वो क्या बीमारी है।

कैटलिन लिटिल 16 साल की बच्‍ची है। डेढ़ साल पहले की बात है, वह नॉर्थ कैरोलिना के गुइलफोर्ड हाई स्‍कूल में थीं। क्रॉस-कंट्री की प्रैक्‍ट‍िस चल रही थी। तभी उन्‍हें एक टीम की साथी ने गलती से धक्‍का मार दिया। कैटलिन गिर गईं। अस्‍पताल जाना पड़ा। डॉक्‍टरों ने बताया कि उसे एक दुर्लभ भूलने की बीमारी (एमनेसिया) हो गई है। कै‍टलिन की बीमारी इस कदर अजीब है कि वह हर सुबह जब जगती हैं, तो उनकी पिछली यादें मिट जाती हैं।

जानिए क्या होगा अगर महिलाओं का एक स्तन बड़ा और एक छोटा न हो तो, फिर ऐसी होगी महिलाओं की जिन्दगी…

कैटलिन बताती हैं कि वह जब सुबह उठती हैं, तो उन्‍हें ऐसा लगता है कि यह 2017 का अक्‍टूबर महीना है और क्रॉस-कंट्री प्रैक्‍ट‍िस का वह दिन जैसे बीता हुआ कल हो। कैटलिन समझदार है। वह सुबह जगने के बाद आश्‍चर्य तो करती है, लेकिन फिर समझती है। वह यह सवाल जरूर पूछती है कि ‘ऐसा कैसे हो सकता है?’ तब उसके माता-पिता उसे बिस्‍तर के बगल में रखा नोट्स थमाते हैं। उन नोट्स में 2017 के उस दिन के बाद से अभी तक कैटलिन के साथ हुई सभी बड़ी घटनाओं का जिक्र है। वह इन नोट्स को 15-20 मिनट में पढ़ती है। ऐसा इसलिए ताकि वह भूली हुई चीजों के बारे में अपडेट हो सके।

Back to top button