हर किसी को मिलेगा मां सरस्वती का पूरा आशीर्वाद, बस पूजा के समय ले ये 11 नाम…

देवी सरस्वती के जन्मदिन के रूप में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। अलग-अलग जगह बसंत पंचमी के पावन पर्व को लेकर मान्यताएं भी अलग-अलग है। विद्या, वाणी, ज्ञान की देवी को पूजने के साथ-साथ इस दिन लेखनी यानी कलम, किताब, संगीत यंत्रों की पूजा भी की जाती है। कहा जाता है इस दिन नन्हे बच्चों को अक्षर भी लिखवाए जाते हैं। ऐसी कई परंपराएं इस दिन निभाई जाती है। लेकिन यदि आप किसी कारण वश देवी सरस्वती की पूजा नहीं कर पा रहे हैं तो देवी मां के 11 नामों का स्मरण कर उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। जी हां, मां सरस्वती के ये 11 नामों का स्मरण कर जप करने से ज्ञान, विद्या, धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा यदि आप मां सरस्वती के मंत्र और श्लोक नहीं जानते हैं तो भी आप बसंत पंचमी के दिन इन 11 नामों को 11 बार जप लें। आइए जानते हैं वे 11 नाम….

1. जय मां शारदा
2. जय मां सरस्वती
3. जय मां भारती
4. जय मां वीणावादिनी
5. जय मां बुद्धिदायिनी
6. जय मां हंससुवाहिनी
7. जय मां वा‍गीश्वरी
8. जय मां कौमुदीप्रयुक्ता
9. जय मां जगत ख्यात्वा
10. जय मां नमो चंद्रकांता
11. जय मां भुवनेश्वरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button