कैंसर से हुए खतरे को कम क्र सकता है प्याज और लहसुन

हम आपको बता दें प्याज-लहसुन वाली सब्जी खाने से मलाशय के कैंसर के विकसित होने का खतरा कम हो जाता है। एक नए अध्ययन में इस बारे में दावा किया गया है। कोलन और मलाशय बड़ी आंत के हिस्से होते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि प्याज, लहसुन वाली सब्जी खाने से लोगों में कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा 75 प्रतिशत घट गया।
इस तरह मिलेंगे कई फायदे
जानकारी के अनुसार बच्चों के पेट में अगर कीड़े की शिकायत हो तो लहसुन की कच्ची कलियों का रस एक गिलास दूध में मिलाकर देने से कीड़े मर कर शौच के साथ बाहर निकल जाते हैं। अगर पेशाब होना बंद हो जाए तो दो चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर पेस्ट बना लीजिए। इसको गर्म करके पेट पर इसका लेप लगाने से शिकायत दूर हो जाएगी।
और भी कई बिमारियों में है फायदेमंद
इसी के साथ सर्दी या जुकाम होने पर प्याज खाने से फायदा होता है। इसके साथ ही गठिया में प्याज बहुत ही फायदेमंद होता है। गठिया में सरसों का तेल व प्याज का रस मिलाकर मालिश करें, असर होगा। बता दें प्याज और लहसुन कई अलग अलग तरीके से आपको फायदा पहुंचा सकते है. कई तरह की बिमारियों में इसका सेवन लाभदायक है.





