हरियाणा: सिरफिरे ने करीब 12 गाड़ियों के तोड़े शीशे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

अज्ञात व्यक्ति ने लगभग दस से 12 कारों को निशाना बनाया। आरोपी ने कारों पर ईंट और पत्थर बरसाए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पुराने गर्ल्स स्कूल के पास सोमवार की अलसुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगभग दस से 12 कारों को निशाना बनाया। आरोपी ने कारों पर ईंट और पत्थर बरसाए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।
गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटना शहर में पहले भी हो चुकी है। गाड़ियों के शीशे टूटने से कार मालिकों को भारी नुकसान हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है।