हरियाणा में रद्द हुई सोनिया गांधी की इकलौती रैली, अब राहुल गांधी…

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की शुक्रवार को होने वाली रैली कैंसल हो गई। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी एकमात्र रैली में सोनिया हिस्सा नहीं लेंगी। बताया जा रहा है कि सोनिया की जगह राहुल गांधी महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया की यह पहली चुनावी रैली थी। हरियाणा में वह इस एकमात्र रैली को संबोधित करने वाली थीं। सोनिया की रैली के रद्द होने के कारण अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी जगह पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बेहद उदासीन नजर आ रहा है।

चुनाव प्रचार में नहीं दिख रहा शीर्ष नेतृत्व

आईएनएक्स मीडिया केस: चिदंबरम की बढ़ी मुश्किले, CBI ने दायर की चार्जशीट

प्रदेश के चुनावी सभाओं में पार्टी के शीर्ष नेताओं की कम हिस्सेदारी लगातार चर्चा में बनी हुई है। 90 सीटों वाली प्रदेश विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिए एक ओर जहां बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने चुनाव प्रचार से पूरी तरह कन्नी काट रखी है। अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद ‘छुट्टी’ से लौटे राहुल गांधी जहां प्रदेश में गिनी-चुनी रैलियां कर रहे हैं तो वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के प्रदेश में किसी भी जनसभा को संबोधित करने की कोई योजना नहीं है।

इकलौती रैली भी रद्द

इसके अलावा सोनिया गांधी की इकलौती रैली महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को होनी थी, जो कैंसल हो गई है। बता दें कि हरियाणा में आगामी 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और मतों की गणना 24 अक्टूबर को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button