हरियाणा में ठंड का दोहरा अटैक, दिन के तापमान गिरने से रातें भी हुई ठंडी

दिसंबर शुरु होते ही हरियाणा में ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश का मौसम दोहरी मार वाला रहा। दिन में जहां अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा, वहीं रातें भी सामान्य से ज्यादा ठंडी रही।

प्रदेश के न्यूनतम तापमान की बात करें तो औसत तापमान में 0.2°C की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.9°C नीचे रहा। महेंद्रगढ़ जिले के महेंद्रगढ़ AWS स्टेशन पर प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.7°C रिकॉर्ड किया गया। हिसार में न्यूनतम पारा 4.0°C रहा। बीते दिन 4 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी है। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 8 दिसंबर को फिर से ठंड बढ़ सकती है। 

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6°C नीचे चल रहा है। पलवल जिले के पलवल वाटर सर्विस डिवीजन (AWS) में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 23.6°C दर्ज किया गया। सिरसा में सबसे कम अधिकतम तापमान 18.2°C रिकॉर्ड हुआ। 

Back to top button