हरियाणा में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

हिसार : हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बदलाव के चलते पलवल, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, गुरुग्राम व अम्बाला में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 23 अगस्त को लेकर तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 24 से 27 अगस्त तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों के दौरान पलवल में 5.5, रोहतक में 0.5, सिरसा में 1.5, सोनीपत में 13, गुरुग्राम में 4.5 मिलीमीटर बारिश हुई। अन्य कुछ जगहों पर मामूली बारिश दर्ज की गई।

ज्ञात रहे कि हरियाणा एन.सी. आर. दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से मानसून कमजोर बना हुआ था। साथ ही सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब हरियाणा मौसम में बदलाव और मानसून में सक्रियता देखने को मिलेगी। बदले मौसम के कारण सर्वाधिक तापमान 37.2 डिग्री सैल्सियस हिसार का रहा। जो सामान्य से 1.1 डिग्री सैल्सियस ज्यादा है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मानसून टर्फ वीरवार को गुजरात से राजस्थान के मध्यवर्ती हिस्सों पर पहुंची और उसके बाद हरियाणा, एन.सी. आर. पर पहुंची गई हैं। जिसकी वजह से हरियाणा, एन.सी.आर., दिल्ली पर बादलों की आवाजाही में बढ़ौतरी और कुछ स्थानों पर बारिश की हो रही है। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनने से हरियाणा में 23 से 27 अगस्त दौरान मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button