हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा, तापमान में भारी गिरावट

हरियाणा में ठंड में साथ कोहरा भी देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम की हवा में ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में धूप तो निकलती है, जिससे कुछ राहत मिलती है मगर हवा में नमी है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास टिका है। रात में पारा तेजी से गिरता है, सुबह सड़कों पर घना कोहरा पसरा रहता है।
बता दें कि सोनीपत और पानीपत की हालत तो और भी चुनौतीपूर्ण रही, यहां सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम थी। सोनीपत में कुछ जगहों पर तो आगे 10 मीटर भी देखना नामुमकिन सा लग रहा था। फरीदाबाद के गांवों में भी कोहरे की मोटी चादर लिपटी रही। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद और सोनीपत में गहरे धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगर तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटे में औसत न्यूनतम तापमान में हल्का इजाफा जरूर दर्ज हुआ, लेकिन ठंड कम नहीं हुई।





