हरियाणा के इस जिले में 16 बच्चों में मिले पीलिया के लक्षण

अंबाला के उगाला गांव में एक साथ 16 बच्चों में पीलिया के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप सा मच गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
मामले को लेकर जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ राकेश सहल ने बताया कि लगभग 16 बच्चों में पीलिया के लक्षण मिले हैं। ऐसे में MMU वैन गांव में भेज दी गई और हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूषित पानी की वजह से यह बीमारी फैलती है।





