हरियाणवी गाने पर बच्ची का गजब डांस, बड़े-बड़ों को कर दिया फेल

आजकल सोशल मीडिया पर लोग नाच-गाकर खूब सुर्खियां बटोर ले रहे हैं. बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो खुद तो नहीं डांस कर पाते, इस वजह से अपने बच्चों के डांसिंग वीडियोज पोस्ट कर के उनका अकाउंट बना देते हैं. ऐसी ही एक बच्ची खूब चर्चा में है. ये बच्ची इतना अच्छा डांस करती है कि लोग उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते. हाल ही में उसका एक हरियाणवी गाने पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें उसके रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि उसने बड़े-बड़ों को फेल कर दिया है.

इंस्टाग्राम पर दिशू यादव का अकाउंट है जिसे 29 लाख लोग फॉलो करते हैं. उसके पैरेंट्स उसके डांसिंग वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. हाल ही में बच्ची ने एक हरियाणवी गाने पर डांस किया है. इस वीडियो में वो ‘बस मंगलवार ना पीते’ गाने पर डांस कर रही है जिसे सुमित पार्ता ने गाया है.

बच्ची ने किया डांस
वायरल वीडियो में बच्ची के स्टेप्स से ज्यादा खास उसके एक्सप्रेशन लग रहे हैं. एक-एक शब्द पर वो ऐसे चेहरे बना रही है जैसे वो कोई एक्ट्रेस हो. आप जब ये वीडियो देखेंगे तो समझ आएगा कि कई एक्ट्रेसेस से बेहतर रिएक्शन इस बच्ची के हैं. उसका डांस भी काफी अच्छा है जिसकी खूब तारीफ हो रही है, तभी तो बच्ची को लाखों लोग फॉलो करते हैं.

Back to top button