हरिद्वार में आश्रम चलाने वाले संत ने साध्‍वी का किया रेप

धर्म नगरी हरिद्वार में एक साध्‍वी ने आश्रम के संचालक संत रघुनन्दन दास महाराज पर बलात्‍कार का आरोप लगाया है. साध्‍वी ने आरोप लगाया है कि आरोपी संत उसे जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर कर रहा है.img

पीड़िता साध्‍वी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आश्रम में रहने वाले संत ने उसके साथ जबरदस्‍ती बलात्‍कार किया. उसने बताया कि विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर रखा गया और मारपीट भी की गई. पीड़िता ने बताया कि संत उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर कर रहा है और वह किसी तरह उसके चंगुल से बचकर भागी है. इस घटना के बाद से आरोपी संत रघुनन्दन दास महाराज फरार है और पुलिस उसकी दबिश पर छापेमारी कर रही है.

साध्वी ने करीब दो साल पहले पंजाब से हरिद्वार के ब्रह्मपुरी स्थित रामजानकी आश्रम में आई थी. आश्रम के संचालक रघुनन्दन दास महाराज ने इसके साथ कई बार रेप किया. जब वह गर्भवती हो गई तो वह उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा. साध्वी का आरोप है कि वह इसे आश्रम में बंधक बनाकर रखता है और मारपीट करता है. बुधरात  रात को भी आरोपी संत ने उसके साथ मारपीट की. पीड़िता साध्‍वी ने बताया कि वह बच्‍चे को जन्‍म देना चाहती है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है.

 न्यूज़मंथन.कॉम से साभार  

Back to top button