हमारे शरीर में अहम भूम‍िका न‍िभाते हैं Muscles

ह्यूमन बॉडी में 650 के आसपास मसल्‍स होते हैं। हम जब भी मसल्‍स की बात करते हैं तो सबसे पहला ख्‍याल बॉडी बनाने का ही आता है। अक्सर लोग वजन कम करने के चक्कर में अपनी मसल्स भी खो बैठते हैं। इससे आपको कमजोरी और थकान महसूस हाे सकती है। अगर मसल्‍स स्‍ट्रॉन्‍ग रहेंगे तो हमारी बॉडी भी एकदम फ‍िट रहेगी, लेक‍िन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि इनका हमारे शरीर में काम क्‍या है?

आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं क‍ि हमारी बॉडी में मसल्‍स का रोल क्‍या होता है। तो आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-

शरीर को गति देना
हम जो भी एक्‍ट‍िवि‍टी करते हैं जैसे चलना, दौड़ना, बैठना, उठना या फिर मुस्कुराना। ये सब कुछ मसल्‍स की मदद से ही संभव हो पाता है। हमारे मसल्‍स हड्डियों से जुड़े होते हैं। ये मांसपेश‍ियां सिकुड़ती या फैलती हैं तभी हमारा शरीर हिलता-डुलता है।

शरीर को सपोर्ट देना
आपको बता दें क‍ि हमारा शरीर स‍िर्फ हड्डि‍यों से नहीं बना है। हमारी बॉडी को शेप देने में मसल्‍स का भी बहुत बड़ा रोल होता है। मसल्‍स हड्डियों को सपोर्ट देते हैं। उन्हें जोड़ते हैं और शरीर को सही शेप देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन हम इसके ब‍िना सही से खड़े भी नहीं हो सकते हैं।

गर्मी और ऊर्जा पैदा करना
हमारी बॉडी में गर्मी पैदा करने का काम भी मसल्‍स का ही होता है। यही गर्मी ठंड में शरीर को गर्म रखती है। इसके अलावा जब मसल्‍स मजबूत होते हैं तो मेटाबॉलिज्म भी बेहतर बनता है। इससे आपको वजन कम करने में मदद म‍िलती है।

चोटों से करता है बचाव
अगर आपके मसल्‍स मजबूत ह‍ैं तो इससे चोट लगने का खतरा भी कम हो जाता है। अगर क‍िसी कारण से चोट लग भी जाता है तो ये मसल्‍स जल्‍द र‍िकवरी में मदद करते हैं।

बनाए रखता है बैलेंस
सीढ़ियां चढ़ना, बाइक चलाना या एक पैर पर खड़े होना, ये सभी शरीर के संतुलन पर ड‍िपेंड करता है। मसल्‍स शरीर का बैलेंस बनाए रखने में मददगार है।

कैसे मजबूत करें मसल्‍स
मसल्‍स को मजबूत बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक-दो बार वेट ट्रेनिंग जरूर करें। आप पुश-अप्स भी कर सकते हैं। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
रोजाना दौड़ना शुरू कर दें। ये भी मजबूत बनाए रखने का बेहतरीन तरीका है। इससे आपकी पूरी सेहत को ढेरों फायदे म‍िलते हैं।
मजबूत मसल्‍स के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन डी, बी-3, बी-12 और कैल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करें।

Back to top button