हनीप्रीत की दोस्त ने कहा- बाबा के साथ हम बिस्तर होकर सोती थी हनीप्रीत

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की राजदार हनीप्रीत की काली करतूतें हर रोज बेपर्दा होती जा रही हैं। उसकी सहेली और पूर्व साध्वी ने खुलासा किया है कि हनीप्रीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी नहीं थी बल्कि उसके साथ पत्नी की तरह रहती थी और एक ही बेड पर सोती थी। उसने कार में भी एक बार उनका बिस्तर लगा देखा था।
डेरे की पूर्व साध्वी और हनीप्रीत की सहेली रही महिला का दावा है कि उसने कई बार राम रहीम को हनीप्रीत को एक साथ देखा है। वे गाड़ी में कई बार बिस्तर लगा लेते थे। बाबा के साथ हनीप्रीत ठीक वैसे ही रहती थी, जैसे एक पत्नी अपने पति के साथ रहती है। जिम ट्रेनर से भी हनीप्रीत ने एक बार कहा था कि वो थकती नहीं, क्योंकि उस पर ‘पापाजी’ (राम रहीम) का हाथ है।
राम रहीम के गिरफ्तार राजदार ने बताया, यहाँ छिपी है बाबा की लाडली हनीप्रीत
पूर्व साध्वी ने खुलासा किया कि राम रहीम की सबसे खास हनीप्रीत एक खास गुलाबी कलर का जाम पिलाकर लड़कियों को मदहोश कर देती थी। वह जाम में कुछ ऐसा मिलाती थी कि लड़कियां बाबा राम रहीम के बिस्तर तक पहुंच जाती थीं। बता दें कि हरियाणा पुलिस राम रहीम की खास हनीप्रीत इंसा की तलाश में जगह-जगह सर्चिंग कर रही है।
बताया जा रहा है कि जेल में बाबा को छोड़ने के बाद वो नेपाल भाग गई है। पुलिस उसकी तलाश में बिहार के कई जिलों और नेपाल बॉर्डर पर तलाशी अभियान चला रही है।





