बीएसपी को अलविदा कहने वाले स्‍वामी प्रसाद मौर्य आज छोड़ेंगे विधायकी

बीएसपी को अलविदा कहकर बीजेपी मेंं शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य आज अपनी विधानसभा सदस्‍यता भी छोड़ रहे हैं। स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने यह जानकारी आज खास बातचीत में दी। इसके साथ ही स्‍वामी अब बीजेपी को यूपी में सत्‍ता दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हो गए हैं।

बीएसपी को अलविदा कहने वाले स्‍वामी प्रसाद मौर्य आज छोड़ेंगे विधायकी

स्‍वामी प्रसाद मौर्य दिलाएंगे बीजेपी को जीत

स्‍वामी का दावा है कि उत्‍तर प्रदेश की जनता बीजेपी को 300 से ज्‍यादा सीटें जिताकर पूर्ण बहुमत के साथ सत्‍ता में लाएगी। मौर्य ने कहा कि कांग्रेस बीएसपी और एसपी तीनों मिलकर मोदी के तूफान को रोकने का प्रयास कर सकती हैं लेकिन प्रदेश की जनता को मिलकर बीजेपी को सत्‍ता में लाना है। वहीं कुछ दिन पहले मौर्य ने सहारनपुर के सैकडों बसपाइयों को बीजेपी में शामिल कराया।

आपको बता दें कि स्‍वामी प्रसाद मौर्य बीएसपी के कद्दावर नेता हुआ करते थे। कुछ दिनों पहले उन्‍होंने बीएसपी प्रमुख मायावती पर पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही बीएसपी का साथ भी छोड़ दिया था।

 
Back to top button