स्वदेश लौटे पीएम मोदीः कुछ ऐसी रही सफल विदेश यात्रा, जानें पूरा सफर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौट आए हैं। वे आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पीएम कल रात नीदरलैंड की राजधानी हेग से भारत के लिए रवाना हुए थे। 

स्वदेश लौटे पीएम मोदीः कुछ ऐसी रही सफल विदेश यात्रा, जानें पूरा सफर...

पुर्तगाल, अमेरिका और नीदरलैंड की सफल यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की यात्रा लगभग 100 घंटों की थी। मोदी ने इसका एक-तिहाई से अधिक समय (33 घंटे) अपने एयर इंडिया बोइंग में उड़ान के दौरान ही बिताया। बाकी के समय में पीएम मोदी ने अमेरिका, पुर्तगाल और नीदरलैंड में एक के बाद एक 33 कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लिया।

इस यात्रा के दौरान चार रातों में से दो विमान में उड़ान भरते ही बिताई गई हैं। पुर्तगाल और नीदरलैंड में भारतीय प्रधानमंत्री ने रात नहीं गुजारी। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी देश में अगले दिन के निर्धारित कार्यक्रम के लिए रात का इस्तेमाल अगले ठिकाने के लिए करते हैं और पूरी रात उड़ान भरते हैं। मोदी ने इस यात्रा के दौरान लिस्बन से वॉशिंगटन और वहां से हेग और भारत की उड़ान में इसी तरह किया। 

अपने चार दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी 24 जून को दिल्ली से सुबह 7 बजे लिस्बन के लिए चले। 10 घंटे की उड़ान के बाद वे लिस्बन पहुंचे। वहां दिन के दौरान होटल में नहीं रुके और उन्होंने लिस्बन एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में एक ब्रीफिंग के बाद सीधे पुर्तगाल की फॉरेन मिनिस्ट्री का रुख किया। वहीं मीटिंग और लंच के बाद उन्होंने चैम्पालिमॉड फाउंडेशन जाकर भारतीय समुदाय के साथ मुलाकात की और फिर स्थानीय समय के अनुसार शाम 6 बजे वॉशिंगटन के लिए निकल पड़े। 

यह भी पढ़ें: मेगा शो में भंग डालेगा विपक्ष, क्या मनमोहन बनेंगे संकटमोचक..?

लगभग आठ घंटे की उड़ान के बाद पीएम मोदी वॉशिंगटन पहुंचे। इसके बाद लगभग 50 सदस्यों वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल को विलार्ड कॉन्टिनेंटल होटल में ठहराया गया। अमेरिका में अगले दो दिनों के दौरान प्रधानमंत्री को अमेरिकी सीईओ के साथ मीटिंग और व्हाइट हाउस में कार्यक्रमों सहित 17 कार्यक्रमों में शामिल होना था। उन्होंने वॉशिंगटन में दूसरी रात नहीं बिताई और वॉशिंगटन के समय के अनुसार रात 9 बजे नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए।

मोदी को नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करने सहित 7 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। फिर वे नीदरलैंड के समय के अनुसार शाम को 7 बजे दिल्ली की उड़ान के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए और लगभग 11 घंटे की उड़ान के बाद वे सुबह 6.30 बजे नई दिल्ली पहुंच गए।  

Back to top button