स्लिम फिट से लेकर टू-टोन्ड तक, एक नहीं बल्कि 9 तरह की होती हैं जीन्स

फैशन की दुनिया में जीन्स हमेशा ट्रेंड में रहती है। हर महिला के वार्डरोब में जीन्स जरूर मिलती है। हालांकि जीन्स भी कई तरह की होती हैं। ये हर मौकों के लिए सही रहती हैं। कंफर्ट के साथ स्टाइलिश लुक के लिए जीन्स पहनना ज्यादा आसान रहता है।
फैशन की बात जब भी होती है तो डेनिम जीन्स का नाम जरूर लिया जाता है। हर महिला के वार्डरोब में आपको जीन्स मिल जाएंगे। क्रॉप टॉप से लेकर लॉन्ग कुर्ती तक, जीन्स के साथ आप कई चीजें पहन सकती हैं। आपको बता दें कि फैशन की दुनिया काफी बड़ी है। लेकिन एक चीज है जो हमेशा ट्रेंड में रहती है और वो जीन्स ही है। इसका फैशन कभी पुराना नहीं होता है।
आपने कई डिजाइन की जीन्स देखी होगी, लेकिन आपको इनके नाम नहीं मालूम होंगे। हो सकता है कि आपने इन्हें पहना भी हो। लेकिन क्या आपको पता है कि जीन्स कितने तरह की होती हैं? अगर नहीं, तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। आज हम आपको अपने इस लेख में जीन्स के प्रकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जाे हर महिला के वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से-
स्किनी जीन्स
स्किनी जीन्स पूरी तरह से पैरों से चिपकी हुई होती है। इसे स्टाइल करने के लिए आप फिटेड टॉप पहन सकती हैं। साथ ही ये शॉर्ट कुर्ती के साथ भी पहनी जा सकती है। इससे आपका लुक भी अच्छा आता है।
स्लिम फिट जीन्स
ये जीन्स हिप्स और थाइज से फिट होती है। वहीं पैरों पर थोड़ी सी पतली होती है। हालांकि ये स्किनी जीन्स से थोड़ी अलग होती है और कम टाइट भी होती है, लेकिन ये पहनने में काफी कंफर्टेबल होती है। अगर आप कैजुअल लुक पाना चाहती हैं तो ये जीन्स आपके लिए परफेक्ट है।
ओवरऑल जीन्स
इस जीन्स को डंगरी भी कहा जाता है। इसका फैशन 90 दशक पुराना है। आज भी फैशन की दुनिया में इसकी चमक बरकरार है। आप इसे किसी भी कंट्रास्ट टॉप के साथ पहन सकती हैं।
स्ट्रेट फिट जीन्स
ये जीन्स जांघों से लेकर पंजों तक सीधी यानी कि स्ट्रेट होती है। इसे पहनकर आप काफी आरामदायक महसूस कर सकती हैं। इसे ऑफिस, कॉलेज या पार्टीज में भी पहना जा सकता है।
जॉगर जीन्स
जॉगर जीन्स पहनकर आपको पजामे वाली फीलिंग आएगी। ये आपको यूनिक लुक भी देगी। आप इसे किसी भी टॉप के साथ पहन सकती हैं।
टू-टोन्ड जीन्स
इस तरह की जीन्स दो रंगों में होती है। आज भी इसका ट्रेंड बरकरार है। अगर आपको भी ऐसी जीन्स चाहिए तो आप किसी भी शॉप पर जाकर इसे खरीद सकती हैं। इसे ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। इसे पहनने पर आपको क्लासी लुक मिलेगा।
फ्लेयर जीन्स
इस जीन्स में ज्यादा फ्लेयर्स होती हैं। इसके साथ आप लूज टॉप, क्रॉप टॉप या कुर्ती पहन सकती हैं। ये आज भी ट्रेंड में है। इसे पहनेंगी तो आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा।
हाई वेस्ट जीन्स
आज कल ज्यादातर लड़कियां हाई वेस्ट जीन्स पहनना पसंद करती हैं। ये आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी होती है।
बेल बॉटम जीन्स
इस तरह की जीन्स पुरानी फिल्मों में देखने को मिलती थी। आज भी ये फैशन की दुनिया में बरकरार है। लड़कियों को ये बेहद पसंद आती है।