स्मार्टफोन चार्ज करते समय कभी ना करें ये 5 गलतियां

स्मार्टफोन में सबसे बड़ी परेशानी इसकी कम चलने वाली बैटरी होती है। हालांकि स्मार्टफोन को चार्ज करने का हमारा तरीका भी तय करता है कि बैटरी की लाइफ कितनी होगी। यहां हम आपको ऐसी 5 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोग अक्सर करते हैं.

स्मार्टफोन चार्ज करते समय कभी ना करें ये 5 गलतियां1. हमेशा अपने स्मार्टफोन को उसके साथ आने वाले चार्जर से ही चार्ज करें। अगर आप किसी और चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके स्मार्टफोन की बैटरी पर बुरा असर डालता है। 

2. चार्जिंग करने से पहले अपने फोन का कवर निकाल दें। कई बार कवर होने के कारण चार्जर की पिन सही प्रकार से नहीं लग पाती। इसके अलावा चार्जिंग से फोन गर्म भी हो जाता है, इसलिए कवर ना होना बेहतर रहता है। 

3. कभी भी स्मार्टफोन को पूरी रात चार्जिंग पर ना छोड़े। ओवरचार्जिंग होने से बैटरी की लाइफ कम हो जाती है। फोन को हमेशा 100 % चार्ज करना सही नहीं होता। कोशिश करें कि 80-90% चार्जिंग पर बंद कर दें।

4. फोन में बैटरी बचाने वाली या फास्ट चार्जिंग वाली थर्ड पार्टी ऐप रखने से बचें। ये ऐप लगातार बैकग्राउंड में चलती रहती हैं जिससे बैटरी ज्यादा खर्च होती है। 

5. फोन को चार्ज पर तब लगाएं जब यह कम से कम 20% पर रह जाए। बिना डाउन हुए ही चार्ज पर लगाने से दुष्प्रभाव पड़ता है। हमेशा उसी प्रकार के पावरबैंक का इस्तेमाल करें जो आपकी बैटरी के लिए उपयुक्त हो। 

 
Back to top button