स्नैक्स स्पेशल में बनाइए तिलवाले पोटैटो फिंगर्स…

ग्रिल्ड सैंडविच खाना हर कोई बहुत पसंद करता है, और अगर यह आलू से बना हुआ हो तो इसे खाने में मजा ही आ जाता है.स्नैक्स स्पेशल में बनाइए तिलवाले पोटैटो फिंगर्स...

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 – 4समय : सिर्फ 20 मिनटमील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
ब्रेड की 8 स्लाइस
एक बड़ा चम्मच तिल
दो आलू (उबले हुए)
एक प्याज (बारीक कटी हुई)
एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
एक छोटा चम्मच चाट मसाला
विधि
– सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलू में नमक, काली मिर्च पाउडर और प्याज डालकर अच्छे से मैश कर लें.
– अब इस तैयार मिश्रण को ब्रेड की स्लाइस पर फैलाएं.
– मिश्रण पर तिल छिडक कर ऊपर से एक और ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें.
– अब इसे 10 मिनट के ग्रिल कर लें.
– ग्रिल करने के बाद इसे लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें.
– तैयार है तिलवाले पोटैटो फिंगर्स. चाट मसाला बुरककर टोमैटो केचप या मेयोनीज के साथ सर्व करें.

नोट:
– आप चाहें तो मिश्रण में चीज भी मिला सकते हैं.

Back to top button