स्त्री हो या पुरुष बिना नहाए करें ये शुभ काम, खुल जाएगा किस्मत पर लगा ताला होगी धन की अपार वर्षा

स्त्री हो या पुरुष बिना नहाए करें ऐसे शुभ काम, चमक जाती है उनकी किस्मत और मिलता है भरपूर लाभ। क्या आप जानते हैं जिनकी कुंडली में नौ ग्रहों से संबंधित कोई दोष होता है, उन्हें देवी-देवताओं की कृपा नहीं मिलती है। यही कारण है कि उसे कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ता है, उसका भाग्य साथ नहीं देता, घर-गृहस्ती में अशांति रहती है और कोई कार्य अच्छे से संपन्न नहीं हो पाता है। ज्योतिषशास्त्र में कुंडली के दोष और दुर्भाग्य को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। जैसा की आप जानते हैं बचपन से हमें बताया गया है कि सभी पूजा-पाठ नहाने के बाद ही करने चाहिए मन-तन शुद्ध रहना चाहिए, लेकिन हम आपको यहां ऐसे कुछ ऐसे शुभ काम बताने जा रहे हैं जिन्हें बिना नहाए भी किया जाता है। आइए जानते हैं ऐसे शुभ काम जिन्हें बिना नहाए किया जाता है और जिसका फल भी उत्तम मिलता है।
स्त्री हो या पुरुष प्रातःकाल आखें खुलते ही करें इस मंत्र का जाप!
मंत्र- ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च। गुरुश्च शुक्रः शनि राहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे ममसुप्रभातम्॥
आपको बता दें ये मंत्र मामूली नहीं है इस मंत्र के जाप करने से सभी देवी-देवता और नौ ग्रहों की कृपा मिलती है। इस मंत्र का अर्थ यह है कि ब्रह्मा, विष्णु, शिव, सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु ये सभी मेरे प्रातःकाल यानी सुबह को मंगलमय बनाएं।
सुबह जागते ही ये शुभ काम करने से दुर्भाग्य से मुक्ति मिल सकती है!तो इसलिए शिव जी पहनते हैं शेर की खाल, जानें इसके पीछे का ये बड़ा रहस्य…

 हथेलियां देखें! हमारे हाथों के अग्रभाग में देवी लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और हाथ के मूलभाग में भगवान विष्णु का वास है। इसलिए सुबह जागते ही अपनी दोनों हथेलियों को देखकर मंत्र इस का पाठ करना चाहिए-
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्॥
और साथ ही साथ शास्त्रों में ये भी बताया गया है कि व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्य से पहले ही बिस्तर छोड़ देना चाहिए। जो व्यक्ति सुबह देर तक सोता है, उसकी बुद्धि कम होती है और दुर्भाग्य बढ़ता है इसलिए जो व्यक्ति अपनी दुर्भाग्य को भाग्य में बदलना चाहता है उसे ब्रह्म मुहूर्त में ही बिस्तर छोड़ देना चाहिए और अपने दिन की शुभ शुरुआत करती चाहिए।
Back to top button