सौतेली बहन के जन्मदिन पर इमोशनल हुईं जाह्नवी कपूर, कहा- ‘आप सोच भी नहीं सकती कि…’

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने शनिवार को अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के खास मौके पर उनके दोस्तों, परिवार और बॉलीवुड सितारों ने बधाई दी। वहीं बहन जाह्नवी कपूर और भाई अर्जुन कपूर ने एकदम अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है। अंशुला के जन्मदिन पर दोनों भाई-बहन ने उन्हें इमोशनल मैसेज किया है।

जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अंशुला को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अंशुला के साथ अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही इमोशनल मैसेज में लिखा- सबकी खास, यही वजह है जो हम बहुत प्यार और सुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए आभारी हूं कि आप मेरा ख्याल रखती हैं। मैं आप से उतना प्यार करती हूँ जितना की आप कल्पना भी नहीं कर सकतीं। “
जाह्नवी कपूर की ओर से अंशुला के लिए लिखे इस इमोशनल और प्यार भरे संदेश को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट में अंशुला को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। जाह्नवी के अलावा भाई अर्जुन कपूर ने भी अंशुला के लिए इंस्टाग्राम पर संदेश लिखा है।
अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- मेरे लिए सबसे खास हिस्सा, हैप्पी बर्थडे अनंश, तुम मेरे लिए एक विस्तार जैसी हो, मेरे लिए सबसे अच्छा हिस्सा और तुम हमेशा मेरे लिए दुनिया रहोगी। बता दें कि अंशुला कपूर ने पूरे परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
उनके जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अंशुला ने परिवार संग सिंगापुर में जन्मदिन मनाया। गौरतलब है कि बहन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने अंशुला के लिए कुछ सरप्राइज भी प्लान किया था। आपको बता दें बोनी कपूर की बेटी अंशुला भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।