सोशल मीडिया पर कृति सेनन का ये पोस्ट किसके लिए

जुबिली न्यूज़ डेस्क
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है,जोकि जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल बॉलीवुड एक्टर सुशांत की मौत के बाद उनके लिए न्याय की मांग करने वाली कृति सेनन का यह पोस्ट कर्म और धीरज से जुड़ा हुआ है। इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम लिए बिना हाल ही के दिनों में बॉलीवुड में मचे तहलके पर निशाना साधा है।
कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘पहले वो आपके लिए लड़ते हैं, फिर वे आपस में लड़ने लगते हैं। यह एक ऐसी मुश्किल घड़ी है जिसे रोका नहीं जा सकता है। और अब यह सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं रह गया है, उनके लिए हो गया है, शायद पहले भी यह उन्हीं के लिए था।’
कृति के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।अब तक इस पोस्ट को 4 लाख 59 हजार से ज्यादा बार लाइक मिल चुके है।फैन्स इस पर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। फैन्स उनके पोस्ट को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ जोड़कर देख रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Kriti (@kritisanon) on Sep 17, 2020 at 7:14am PDT
कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, ‘बिल्कुल सही कहा। सुशांत के लिए न्याय मीडिया, राजनेताओं और तथाकथित फेमिनिस्ट्स के बीच खो गया है। जबकि दूसरे ने लिखा कि, ‘आप सही कह रही हैं, ये लोग अपने एजेंडा के लिए सुशांत सिंह राजपूत का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं।’
ये भी पढ़े : सुशांत की डायरी से खुलेंगे कई राज, रिया को मिल सकती है राहत
ये भी पढ़े : कंगना को किसने दी बड़ों की इज़्ज़त करने की नसीहत
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन आखिरी बार फिल्म ‘हाउसफुल 4’ और ‘पानीपत’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ‘हाउसफुल 4’ में जहां अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई दी थीं तो वहीं ‘पानीपत’ में वह अर्जुन कपूर के साथ लीड रोल में नजर आई थीं।
इसके अलावा कृति अपकमिंग फिल्म ‘मिमी’ में नजर आएंगी। आगामी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।





