सोनम कपूर के बर्थडे पर दीपिका पादुकोण को कॉपी करती दिखीं मलाइका अरोड़ा…!!!!!

अपने पति आनंद आहूज और दोस्तों के साथ सोनम कपूर बहुत खुश नजर आईं।

फिल्मों से गायब चल रहीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा पार्टी में शामिल हुईं। करिश्मा इस दौरान कैजुअल लुक में दिखीं जबकि मलाइका ने रेड एंड गोल्डन फ्लोवर प्रिंट वाली सफेद सैटिन साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने गले में हैवी नेकलेस और मांग टीका लगाया हुआ था। इस लुक को मलाइका ने लाइट मेकअप और रेड लिपस्टिक से पूरा किया था।

इस मौके पर सोनम की बहन शनाया कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर, जान्हवी कपूर के साथ अनन्या पांडे भी नजर आईं।
दोस्तों के साथ सोनम कपूर बहुत खुश नजर आईं।

सोनम अपने पिता अनिल कपूर के बहुत करीब हैं। पार्टी के दौरान बेटी और पिता के बीच बॉन्डिंग नजर आईं। बेटी के जन्मदिन पर अनिल कपूर काफी खुश लग रहे थे।

सोनम कपूर को Kiss करते हुए करिश्मा कपूर।

करण जौहर कपूर परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं। पार्टी में वो भी खास लुक में नजर आए।

इस मौके पर सोनम कपूर के दोस्त वरुण धवन भी पहुंचे थे। वो इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए।

माहिप कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर, सोनम कपूर और आनंद आहूजा।