सैमसंग बनाएगी एआई चालित मल्टी डिवाइस सिस्टम

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की शक्ति का उपयोग करके बहु-युक्ति तंत्र विकसित करने की योजना पर काम कर रही है, ताकि एक दूरसे से निर्बाध संचार हो और अधिक व्यक्तिगत व प्रासंगिक अनुभव मिल सके. सैमसंग ने कनाडा के मांट्रियल में इसी सप्ताह एक नए एआई सेंटर की घोषणा करते हुए एआई के लिए अपनी भविष्य की योजनाएं प्रस्तुत की.

सैमसंग रिसर्च के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सेउनगवान चो ने कहा, “सैमसंग के उत्पादों व सेवाओं में एआई की शक्ति का लाभ उठाकर हमें नई चीज बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिसे न पहले देखा गया हो और न ही पहले अनुभव किया गया हो.”

सैमसंग ने कहा कि इसके मल्टीमोडल इंटेरेक्शन प्लेटफॉर्म (वॉइस, विजन, स्क्रीन, टच) से ज्यादा अद्यतन व व्यक्तिगत अनुभव प्राप्त होगा.

अमेरिका में सैमसंग रिसर्च के एआई सेंटर प्रमुख लैरी हेक ने कहा, “मल्टी डिवाइस सिस्टम एआई को व्यापक स्तर पर अपनाने की दिशा में एक अहम घटक है. एआई युक्त डिवाइस से निर्बाध रूप से एक दूसरे से संवाद करना संभव होता है.’

Back to top button