सैमसंग ने रिलीज किया One UI 7 अपडेट

सैमसंग ने अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने 7 अप्रैल से एंड्रॉयड 15 पर आधारित अपना कस्टम यूजर इंटरफेस One UI 7 का अपडेट यूजर्स के लिए जारी करना शुरू कर दिया गया है। सबसे पहले यह अपडेट सबसे पहले Galaxy S24 सीरीज Galaxy Z Fold 6 Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold Special Edition को मिलेगा।

Samsung ने अपने यूजर्स के लिए One UI 7 अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6, और Galaxy Z Fold Special Edition को यह अपडेट मिलेगा। इसके बाद दूसरे स्मार्टफोन सीरीज के लिए इस अपडेट को जारी किया जाएगा। हालांकि, कई देशों में यूजर्स अभी इस Android 15 वाले अपडेट के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा।

सैमसंग पहले ही इस बात का एलान कर चुका है कि किन देशों के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। सैमसंग की प्लानिंग के मुताबिक, अधिकांश देशों को 7 अप्रैल से यह अपडेट मिलना था। फिलहाल सिर्फ कोरिया के यूजर्स को वन यूआई 7 का अपडेट मिला है। दूसरे देशों के यूजर्स को जल्द ही यह अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी 10 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच इस अपडेट को रोल आउट कर सकती है।

सबसे पहले मिलेगा किन देशों को मिलेगा अपडेट
कोरिया
भारत
जापान
थाईलैंड
इंडोनेशिया
फिलिपींस
ताइवान
वियतनाम
अल्जीरिया
मोरक्को
ट्यूनिशिया
मिस्र
दक्षिण अफ्रीका
ऑस्ट्रिया
फ्रांस
इटली
कजाखस्तान
स्पेन
रोमानिया
स्विट्जरलैंड
तुर्की
यूके
जर्मनी
पोलैंड
रूस
यूक्रेन
अर्जेंटीना
चिली
कोस्टा रिका
इक्वाडोर
ग्वाटेमाला
मैक्सिको
पनामा
पेरू
उरुग्वे
ब्राजील
कोलंबिया
डोमिनिकन रिपब्लिक
अल साल्वाडोर
होंडुरास
निकारागुआ
पैराग्वे
प्यूर्टो रिको
वेनेजुएला
इराक
कुवैत
यूएई
जॉर्डन
सऊदी अरब

अगर आपको अब तक One UI 7 अपडेट नहीं मिलता है, जो कंपनी जल्द ही इसका रिलीज जारी करेगा। सैमसंग फेज वाइज इस अपडेट को रोल आउट कर रही है। Samsung पहले ही साफ कर चुका है कि शुरुआत में इसे Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 6, और Galaxy Z Flip 6 के लिए जारी किया जाएगा। इसके बाद अगले हफ्ते से इस अपडेट को दूसरे फोन के लिए रोल आउट किया जाएगा।

Galaxy S24 FE
Galaxy S23 Series
Galaxy Z Fold 5
Galaxy Z Flip 5
Galaxy Tab S10 Series
Galaxy Tab S9 Series

Back to top button