सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे एअर इंडिया के प्लेन की कोलकाता में लैंडिंग

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यात्रियों को कोलकाता में ही प्लेन से नीचे उतारना पड़ा। विमान का एक इंजन खराब हो गया था। ऐसे में प्लेन को कोलकाता एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया और सभी यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया।
आज सुबह हुई घोषणा
यह घटना मंगलवार की है। एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 रात 12:45 मिनट पर कोलकाता एअरपोर्ट पर लैंड हुई। हालांकि इंजन में खराबी के कारण विमान ने दोबारा उड़ान भरने में देरी कर दी। आज सुबह 05:20 बजे अनाउंसमेंट करते हुए यात्रियों से नीचे उतरने की गुजारिश की गई। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह फैसला पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए लिया गया है।
दिल्ली-रांची फ्लाइट में आई थी खराबी
बता दें कि इससे पहले एअर इंडिया के विमान में बीते दिन भी तकनीकी खराबी देखने को मिली थी। दिल्ली से रांची जा रही AI-9695 में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण फ्लाइट को रनवे पर वापस लौटना पड़ा था।
हांगकांग में भी वापस लौटी फ्लाइट
इससे पहले सोमवार को ही हांगकांग से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI315 में भी तकनीकी खराबी के कारण प्लेन को वापस लौटना पड़ा था। इस प्लेन ने दोपहर 12:16 बजे हांगकांग एअरपोर्ट से उड़ान भरी और 90 मिनट बाद प्लेन दोबारा रनवे पर लैंड हो गया।