विज्ञान का सबसे बड़ा रहस्य: 96 साल पहले मरी थी ये लड़की और आज भी झपकाती है पलकें!

जिंदगी और मौत से जुड़ा एक रहस्यमयी मामला दुनिया के सामने आया है। जिसने दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। क्या कोई मरा हुआ इंसान मरने के बाद भी पलके झपका सकता है। पहली बार सोचने पर तो न ही लगता है।लेकिन खबर बिल्कुल सच है। इटली में एक लड़की की मौत लगभग 96 साल पहले हो गई थी। लेकिन उसके शव को सहेज कर रखा गया है। रहस्य की बात यह है कि लड़की अभी पलक झपकती है। आइए जानें इस रहस्यमयी लड़की के बारे में… 
इटली की रहने वाली
इटली में 96 सालों से जिस लड़की के शव को सुरक्षित रखा गया है। उसका नाम रोसालिया लोमबार्डो है। जानकारी के मुताबिक यह इटली के सिसिली के नजदीक पालमेरो की रहने वाली है। सन 1920 में इसकी मौत निमोनिया के कारण हो गई थी
ताबूत बदलने पर हुई जानकारी
अभी कुछ दिनों पहले इसके शव को एक ताबूत से दूसरे ताबूत में शिफ्ट करने के दौरान कर्मचारियों ने इसे पलक झपकते हुए देखा। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आने लगे। लोगों ने इसे स्लीपिंग ब्यूटी का नाम दिया है। इस घटना को लेकर स्थानीय मीडिया में भी खूब खबरे छपी।
ये भी पढ़ें: लड़का अचानक बना लड़की,मां-बाप परेशान अब लंदन में होगा इलाज,वजह हैरान कर देगी
झपकाती है पलकें
शुरू में लोगों को लगा की ऐसा रोशनी में देखने की वजह से भ्रम हो रहा है। लेकिन इस बात को सिद्ध करने के लिए उसके शव को कांच के एक ताबूत में रखा गया। कांच के ताबूत में यह स्पष्ट हो रहा है कि लड़की की आंखे आधी खुली हुई हैं। हालांकि इस बात को स्थानीय लोग भी मानते हैं कि लड़की मरने के बावजूद पलकें झपकाती है।





