सेसेंक्स 34,000 अंक के पार, निफ्टी 10,515 अंक की नयी ऊंचाई पर
मुंबई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स मंगलवार की सुबह 34,000 अंक के पार पहुंच गया और निफ्टी 10,515 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर खुला. मुंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 65.07 अंक यानी 0.19% सुधर कर 34,005.37 अंक पर खुला है.

शुक्रवार को इसमें 184.10 अंक की बढ़त देखी गई थी. इसी प्रकार 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.10 अंक यानी 0.21% बढ़कर 10,515.10 अंक की नयी ऊंचाई पर खुला है. बाजार विश्लषकों का कहना है कि घरेलू सांस्थानिक निवेशकों की लिवाली और खुदरा निवेशकों के सकारात्मक रुख का असर बाजार पर पड़ा है.





