सूने घर में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

जबलपुर.गढ़ा थाना अंतर्गत गढ़ा-पुरवा में शनिवार दोपहर एक सूने घर में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। क्षेत्र में दुर्गंध फैलने से लोगों को महिला की मौत का पता चला। क्षेत्रीय लोगों ने महिला की हत्या होने की आशंका जाहिर की है। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का कारण पता चल सकेगा।
सूने घर में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ा-पुरवा में विश्वकर्मा वेल्डिंग के पीछे सूने मकान से तेज दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने जब वहां जाकर देखा तो एक महिला की लाश पड़ी हुई थी। महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त हालत में थे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि महिला की बलात्कार के बाद हत्या की गई है।
गढ़ा टीआई आरके गौतम ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच होगी। महिला कई िदनों से क्षेत्र में घूम रही थी। विक्षिप्त होने की वजह से महिला अपना नाम भी नहीं बता पा रही थी। महिला को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के रैन-बसेरा में भी भिजवाया था। इसके बाद शनिवार को गढ़ा-पुरवा के एक सूने मकान में महिला की लाश मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button