सूअर की वजह से यह व्यक्ति बना रातों रात करोड़पति, सुनकर यकीन करना होगा बेहद मुश्किल

इस हेडिंग को पढ़कर आप यह जरुर सोच रहे होंगे कि आखिर एक सूअर ने इस इस व्यक्ति को रातों रात करोड़पति कैसे बना दिया होगा. इस दुनिया में कई बार अचानक से लोगों को ऐसी चीज मिल जाती है कि जिसके बारे में वो न तो कुछ जानते हैं और न ही कुछ समझ पाते हैं. चीन के एक किसान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है.

दरअसल, चीन के एक गांव में रहने वाले बो चुनलो नाम के किसान की जिंदगी उस वक़्त बदल गई जब उसने शिकार करके लाए जंगली सूअर को पकाने के लिए काटा था. जी हां जब बो चुनलो ने जंगली सूअर को पकाने के लिए काटा तो उसको सूअर की आंत में एक पत्थर जैसी चीज नजर आई. उस वक्त जु काउंट यह समझ नहीं पाया की यह क्या है.

अगर आप भी मंगाते हैं ऑनलाइन खाना, तो ये वीडियो देखने के बाद भूल से भी अब कभी नही मगायेगे

बो चुनलो ने पत्थर जैसी इस चीज को संभालकर रखा. इसके बाद जब एक दिन बो चुनलो इस अजीब सी दिखने वाली चीज को लेकर शंघाई पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि यह दुनिया की सबसे कीमती चीजों में से एक है.

बो चुनलो को जब इस बारें में पता चला तो यह सुनकर उनके भी होश उड़ गए. पत्थर जैसी इस अजीब चीज़ को बेजोर के नाम से जाना जाता है. यह 4 इंच लंबा और 2.7 इंच चौड़ा पत्थर था जिसकी कीमत करीब चार लाख 50 हजार पाउंड यानी करीब 4 करोड़ रुपए है. इस अजीब पत्थर की कीमत सुनकर उन्होंने उसे नीलाम करने का निर्णय लिया. खबरों के मुताबिक यह बहुत ही खास तरह का पत्थर है, जो सूअर और कई जानवरों की आंत में अपने आप बन जाता है. इस अजीब पत्थर से कई तरह की दवाइयां बनती हैं. इसके साथ ही कई तरह के जहर से बचने के लिए भी इससे इंजेक्शन भी बनाए जाते हैं. इसलिए इसकी इतनी ज्यादा कीमत है.

 

Back to top button