सुहागरात के अगले दिन पति ने कर दी पत्नी की हत्या, इस बात से हुआ नाराज

भागलपुर. बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के खरीक में बुधवार की रात पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। तीन दिन पहले दी दोनों की शादी खगड़िया के एक मंदिर में हुई थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।शादी के बाद मांगने लगा दहेज…

ये भी पढ़ें: नींद की गोलियां खा थाने पहुंची लड़की, दुष्कर्मी की हरकतों से परेशान हो किया ऐसा

– घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी संजीव कुमार की शादी 27 नवंबर को सोनी के साथ हुई थी।
– मंदिर में शादी के बाद 28 नवंबर को संजीव पत्नी के साथ अपने ससुराल आ गया।
– ससुराल में ढ़ाई लाख रुपए दहेज मांगने लगा। ससुराल के लोगों ने काफी समस्या, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।
– 29 नवंबर की रात गांव में एक बारात आई थी। शोरगुल हो रहा था। इस दौरान ही संजीव ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
– हत्या के बाद ससुराल से फरार हो गया। जब सुबह परिजन घर के अंदर गए तो देखा की सोनी का शव बेड पर पड़ा था।
– शादी से पहले संजीव के परिवार के लोग लड़की को देखें थे, लड़की सुंदर होने के कारण दहेज लेने इनकार कर दिया। लेकिन शादी के बाद संजीव दहेज के लिए प्रेशर देने लगा।

-फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वही, सोनी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button