सुशांत केस: 17 घंटे की पूछताछ में भी नहीं संतुष्ट CBI, रिया को कल फिर किया तलब

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई ने लगातार दूसरे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। इससे पहले शुक्रवार को भी सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद सीबीआई ने आज करीब 7 घंटे तक रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। आज पूछताछ खत्म होने के बाद सीबीआई ने कल फिर पूछताछ के लिए रिया को तलब किया है। बता दें कि पिछले दो दिनों में सीबीआई ने रिया से लगभग 17 घंटे की पूछताछ की है।
ये भी पढ़ें- सरकार कानून व्यवस्था पर पूरी तरह नियंत्रण खो चुकी है : अजय कुमार लल्लू
रिया चक्रवर्ती आज सुबह मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची थीं, जहां उनसे करीब 7 घंटे तक सीबीआई ने सवाल जवाब किया। इसके बाद वो अपने घर के लिए निकली। इस दौरान उनके साथ मुंबई पुलिस की ओर सुरक्षा भी दी गई थी। दरअसल सीबीआई ने मुंबई पुलिस से रिया को सुरक्षा प्रदान करने को कहा था। वहीं, सीबीआई की टीम ने सुशांत के साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, रसोइया नीरज सिंह, घरेलू सहायक केशव, मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अकाउंटेंट रजत मेवाती से शनिवार सुबह से ही पूछताछ कर रही थी।
ये भी पढ़ें- 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए क्या होगा असर
The post सुशांत केस: 17 घंटे की पूछताछ में भी नहीं संतुष्ट CBI, रिया को कल फिर किया तलब appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button