सुरेश प्रभु ने बताया, 2020 तक 100 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य

एक कार्यक्रम में देश के केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि हमने 2020 तक 100 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य तय किया है और इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2018 में भारत ने पहली बार चीन को आकर्षित करने के मामले में पीछे छोड़ दिया और पिछले साल जहां चीन में 32 अरब डॉलर का एफडीआई हुआ वहीं भारत में 38 अरब डॉलर का एफडीआई आया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगस्त में 16 अरब डॉलर के वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे से आया निवेश भी इस एफडीआई में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार एफडीआई के लिए क्षेत्रवार आकलन कर रही है और इन्हें आकर्षित करने के लिए उचित नियम तैयार कर रही है। वहीं देश के निर्यात को लेकर केद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि इस वित्त वर्ष में देश का निर्यात 2014 के 323 अरब डॉलर के अब तक के सर्वोच्च स्तर को पार कर जाएगा और 330 अरब डॉलर से अधिक रहेगा।
तो इसलिए सोने की कीमतों में आ रही है गिरावट, जानिए क्यों सस्ता हो रहा सोना
जानकारी के अनुसार इसी के साथ उन्होंने इस पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि लेकिन मैं इससे खुश नहीं हूं। हमें और अधिक निर्यात करना होगा, इससे रोजगार सृजन में भी मदद मिलेगी।





