सुमैया और उज़मा हाउस अरेस्ट, सीएम आवास चौराहे पर प्रदर्शन करने वाली थी

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा और उज़मा परवीन को लखनऊ पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। सुमैया के कैसरबाग थाना अंतर्गत स्थित सिल्वर हाई गेस्ट अपार्टमेंट में घर के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस तैनात है। सुमैया और उज़मा ने मंगलवार को दोपहर बाद कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास चौराहे पर थाली बजाकर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सुमैया राणा आज सैकड़ों महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री आवास चौराहे पर थाली बजाकर प्रदर्शन करने वाली थी। चूंकि कोविड संक्रमण रोकने के लिए राजधानी में धारा 144 लगी हुई है। इसलिए सामूहिक प्रदर्शन की घोषणा करने वाली सुमैया राणा और उज़मा परवीन को धारा 144 के उल्लंघन का नोटिस दिया गया था।
उल्लेखनीय है की सुमैया राणा और उज़मा परवीन ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था। ठाकुरगंज पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शायर मुनव्वर राना की बेटी समेत 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। उस समय भी सुमैया राणा और उज़मा परवीन को हाउस अरेस्ट किया गया था।
The post सुमैया और उज़मा हाउस अरेस्ट, सीएम आवास चौराहे पर प्रदर्शन करने वाली थी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button