सुबह नाश्ते में दलिये का सेवन रखेगा रोगो से मुक्त

आमतौर पर यही समझा जाता है की दलिया सिर्फ बीमार लोगो का खाना है पर यह सच नहीं है इसे सभी लोग खा सकते है। इसके सेवन से पाचनतंत्र भी सही रहता है। सुबह सुबह नाश्ते में दलिये का सेवन करने से आप हर तरह के रोगो से मुक्त रह सकते है। इसी के साथ यह आपके कोलेस्ट्रॉल को भी सही रखता है और दिल की बीमारियों से सम्बन्धित शिकायते भी नहीं होती है। दलिया गेंहू को पीस कर बनाया जाता है। इसके अलावा यह और भी अनाज को मिलाकर बनाया है। लेकिन गेंहू का दलिया औरो से ज्यादा फायदेमंद होता है क्योकि गेंहू के सारे तत्व इसमें मौजूद रहते है। तो आईए जानते इसके बारे में…

1. दलिया में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी कम होती है इसलिए यह मोटापा को घटाने में भी मदद करती है |

2. यह फाइबर और अन्य मिनरल जैसे मैगनीज का अच्छा स्रोत है जो कि शरीर को बैलेंस रखने के लिए आवश्यक है | इसके साथ ही यह न्यूट्रीशन से भरपूर है |

healthy benefits of oatmeal

3. जिन लोगो के शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा कम होती है उन लोगो को दलिये का सेवन करना चाहिऐ। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी नहीं आती।

4. डायबिटीज की समस्या को कम करने के लिए दलिया बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना दलिया के सेवन से डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।

5. दलिया में कैल्शियम और मैग्नेशियम की भरपूर मात्र पायी जाती है। इसके रोजाना सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।

6. दलिया में अनेक प्रकार के विटामिन्स पाये जाते हैं, जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। रोजाना दलिये के सेवन से हमारे शरीर में एनर्जी रहती है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

7. इसमें मौजूद फाइबर की वजह से शरीर के सारे अंग अपनी गति से काम करते है। किसी भी कार्य में बाधा नहीं आती है।

Back to top button