सुबह उठते ही चेहरे पर पाएंगे गुलाब-सी रौनक, बस रात में सोने से पहले करें 3 चीजों का यूज

क्या आप भी सुबह आईने में अपना चेहरा देखते हैं और सोचते हैं कि काश स्किन थोड़ी और ग्लोइंग होती? हम सभी चाहते हैं कि हमारा चेहरा बेदाग और खिला-खिला दिखे, लेकिन दिन भर की धूल-मिट्टी और प्रदूषण इसमें रुकावट बन जाते हैं। ऐसे में, आपको महंगी क्रीम यूज करने और पार्लर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

आपकी किचन और ड्रेसिंग टेबल पर ही कुछ ऐसी जादुई चीजें मौजूद हैं, जो रातों-रात आपकी स्किन की कायापलट कर सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि रात का समय स्किन रिपेयर के लिए सबसे अच्छा होता है। आज हम आपको ऐसी 3 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप सोने से पहले लगा लें, तो सुबह आपका चेहरा गुलाब की तरह खिला हुआ मिलेगा (What to apply on face at night for glow)।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए, रात को सोने से पहले चेहरा अच्छे से धो लें। इसके बाद थोड़ा-सा फ्रेश एलोवेरा जेल लें और चेहरे पर हल्के हाथों से मालिश करें और इसे रात भर लगा रहने दें। यह आपकी त्वचा को गहराई से नमी देता है और कील-मुंहासों के दाग को हल्का करता है। सुबह उठकर जब आप चेहरा धोएंगे, तो स्किन मक्खन जैसी मुलायम महसूस होगी।

कच्चा दूध
आपने भी बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि पुराने जमाने में रानियां दूध से नहाया करती थीं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है या नहीं, यह कहना तो मुमकिन नहीं है, मगर कच्चे दूध के फायदे किसी से छिपे नहीं हैं। इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को निखारता है। इसके लिए, एक कटोरी में 1-2 चम्मच कच्चा दूध लें। एक रुई का टुकड़ा इसमें डुबोएं और पूरे चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो एक बार और लगाएं। आप चाहें तो इसे रात भर रख सकते हैं या 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो सकते हैं।

बता दें, यह चेहरे की सारी गंदगी बाहर खींच लेता है और स्किन की टैनिंग को खत्म करके उसे चमकदार बनाता है।

बादाम का तेल
अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं या चेहरा रूखा और बेजान लगता है, तो बादाम का तेल आपके लिए सबसे बेस्ट है। इसमें विटामिन-E भरपूर मात्रा में होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए अपनी हथेली पर बादाम के तेल की सिर्फ 2-3 बूंदें लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और उंगलियों से थपथपाएं। इतना करने के बाद फिर, आंखों के नीचे बहुत हल्के हाथ से मसाज करें। यह स्किन में कसाव लाता है और चेहरे पर एक नेचुरल ‘गोल्डन ग्लो’ देता है।

इस बात का रखें ख्याल
इन तीनों में से जो भी चीज आपकी स्किन को सबसे ज्यादा सूट करे, उसका रेगुलर इस्तेमाल शुरू कर दें। याद रखें, एक दिन में जादू नहीं होता, लेकिन अगर आप इसे अपनी आदत बना लेंगे, तो कुछ ही दिनों में लोग आपसे आपकी चमक का राज पूछने लगेंगे।

Back to top button